फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटने के ऑपरेशन के बाद मनस्वी ने जीता रजत पदक

Tue, 14 Nov 2017 02:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
आपरेशन की जानकारी देते मैक्स के डा.अखिलेश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ। 28 अक्तूबर 2017 को अलवर में हुई जूनियर राष्ट्रीय बैटमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली 16 वर्षीय मनस्वी श्रीवास्तव के इस प्रतियोगिता से पहले घुटने में गंभीर चोट लगी थी। उसे लगा था कि अब वह कभी खेल नहीं पाएगी, मगर उसके घुटने का सफल ऑपरेशन हुआ और उसने पदक भी जीता। यह जानकारी सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर ऑपरेशन करने वाले मैक्स हॉस्पिटल केसर्जन डॉ. अखिलेश यादव और मनस्वी श्रीवास्तव ने दी। 
विज्ञापन


डॉ. अखिलेश ने बताया कि मनस्वी के घुटने का लिगामेंट यानी स्नायुबंधन क्षतिग्रस्त हो गया था। इस स्थिति में खेलना मुमकिन नहीं हो पाता। डॉ. अखिलेश रियो ओलंपिक्स 2016 में भारतीय वेट लिफ्टिंग टीम के विशेषज्ञ रहे हैं। उन्होंने बताया कि घुटने मजबूत रखने के लिए दूध और ड्राईफ्रूट्स खाने चाहिए, इसके अलावा एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। मनस्वी करण पब्लिक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ती है। मनस्वी के पिता एके श्रीवास्तव ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश की पहली बालिका है, जिसने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। उनका परिवार मेरठ कॉलेज कैंपस में रहता है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें