माछरा। चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कॉलेज माछरा के मैदान पर बुधवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन माछरा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह के निर्देशन में किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक चैंपियन मानपुर रहा।
उद्घाटन समारोह में केवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर, मंत्री प्रेमचंद, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष अपर्णा कौशिक, मंत्री जितेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में माछरा ब्लॉक की नौ न्याय पंचायतों के बच्चों ने भाग लिया।
कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में मानपुर प्रथम, दबथला द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में मानपुर प्रथम, मेघराजपुर द्वितीय, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालक मानपुर प्रथम, मेघराजपुर द्वितीय, कबड्डी प्राथमिक स्तर बालिका मानपुर प्रथम, जड़ोदा द्वितीय रहे। खो-खो जूनियर बालक हसनपुर कला प्रथम, मेघराजपुर द्वितीय, खो-खो जूनियर बालिका हसनपुर प्रथम व मानपुर द्वितीय रहे। खो-खो प्राथमिक स्तर पर हसनपुर प्रथम, मानपुर द्वितीय रहे। बैडमिंटन हसनपुर कला प्रथम स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में शोल्दा प्रथम रहा।
विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षिका रेनू रानी वर्मा की देखरेख में प्रतियोगिता संपन्न हुई। मानपुर व हसनपुर के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में आभा सिंह, खेल शिक्षक मोहम्मद इरफान, प्रेमचंद, चारू शर्मा, अमरीश कुमार शर्मा, इकबाल अहमद, पिंटू कुमार, डॉ. डीपी सिंह आदि रहे।