सीएमओ डॉ राजकुमार ने बताया कि कोरोना से मरने वालों में वसीम अहमद ( 46) खैर नगर के रहने वाले थे, जिन्हें 7 जून को कोरोना की पुष्टि हुई थी और सुभारती अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है।
दूसरी मौत टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी से है इन वृद्धा की सुभारती अस्पताल में मौत हुई है, जिन्हें देहरादून में कोरोना की पुष्टि हुई थी। देहरादून से सुभारती रेफर किया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में इनका नाम भी शामिल है।
स्वास्थ्य विभाग ने मृत्यु के बाद इन्हें कोरोना की लिस्ट में शामिल किया है। तीसरी मौत कोतवाली क्षेत्र के शाहनत्थन निवासी हाफिज मोहम्मद हारून ( 63) की हुई है। गुरुवार को दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हुई, लेकिन इनकी डेथ समरी सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली है।
सोमवार रात को कोरोना संक्रमण की जो रिपोर्ट आई है उसमें अस्थाई जेल का बंदी भी संक्रमित निकला, जिसे परतापुर थाने से 23 मई को जानलेवा हमले में जेल भेजा गया था। लिसाड़ीगेट क्षेत्र से लोहारपुरा साउथ इस्लामाबाद निवासी 14 वर्षीय किशोरी, शिवलोकपुरी से 13 वर्षीय किशोरी, सनोता गांव से 22 वर्षीय युवती, बुढ़ानागेट से 45 वर्षीय मरीज कोरोना संक्रमित मिला है।
जानी क्षेत्र के रसूलपुर धोलडी से 42 वर्षीय व्यक्ति, हुमायूं नगर से 31 वर्षीय युवक, मलियाना से 37 वर्षीय युवक मिला है। अभी तक कुल 15820 लोगों के सैम्पल लिए जा चुके हैं। रविवार को 341 सैम्पलों की रिपोर्ट आई।
जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण से 37 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 372 व्यक्ति कोरोना वायरस को मात देकर स्वस्थ हो गए, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं अब 123 मरीज कोरोना संक्रमित अलग अलग अस्पतालों मे हैं जिनका इलाज चल रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/