- इस प्रजाति में नियमित फलन है।
- यह बौनी प्रजाति है और जल्दी फल आ जाता है।
- पकने पर लाल आभा युक्त अति आकर्षक एवं रंगीन फल देती है।
- फलों के पकने पर उनकी गुणवत्ता का अध्ययन किया जाएगा।
- यह प्रजाति बीमारी रहित है, इस पर बीमारीका असर कम होता है।
- आम दिखने में सुंदर होगा और धीरे धीरे रंगीन हो जाता है।
काफी लाभकारी है प्रजाति
वेस्ट यूपी के किसानों के लिए आम की यह प्रजाति काफी लाभकारी होगी। किसानों को इससे जोड़ा जा रहा है। यहां के मौसम के लिए यह प्रजाति अनुकूल है।
-डॉ. आजाद सिंह पंवार, निदेशक, आईआईएफएसआर
अच्छा आया परिणाम
अरुणिका प्रजाति वेस्ट यूपी में नहीं होती थी। अपने प्रक्षेत्र पर इसको लगाया गया था, प्रथम वर्ष में परिणाम अच्छा आया है। यह प्रजाति साल भर फल देगी।
-डॉ. दुष्यंत मिश्रा, प्रधान वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/