बागपत के चांदीनगर थानाक्षेत्र में गोठरा गांव के पास रेल लाइन पर क्षत-विक्षत हालात में युवक का शव पड़ा मिला। ट्रेन से कटकर युवक की मौत की आशंका है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
मंगलवार सुबह गांव गोठरा गांव के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर युवक (26) का शव क्षत-विक्षत हालात में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के पास से कोई सामान नही मिला है। खेकड़ा थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने शव को यहां फेंका है।