कैंट स्टेशन के पास चलती ट्रेन के आगे एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक शव पड़ा रहा। काफी देर बाद कांग्रेस नेत्री की सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची तब शव को ट्रैक से हटवाया।
रविवार शाम करीब सात बजे कैंट स्टेशन के पास चलती हुई ट्रेन के आगे कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। हादसे के बाद वहां से गुजर रहीं कांगेस नेत्री रीना शर्मा ने यह देख कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद जीआरपी पुलिस पहुंची और आसपास के लोगों से उसके शव की शिनाख्त करने के लिए कहा लेकिन उसे कोई नहीं पहचान पाया।
पुलिस ने जब उसके जेब की तलाशी ली तो उसके जेब के अंदर उसका पैन कार्ड मिला जिस पर उसका नाम सुनील कुमार (40) पुत्र महावीर सिंह निवासी कंकरखेड़ा गोविंदपुरी लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना कंकरखेड़ा थाना पुलिस को दे दी।
अभी तक आत्महत्या कारण कोई भी सामने नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार फोटोग्राफी का कार्य करता था।