फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: प्रेमी ने होटल में प्रेमिका को घोंपा चाकू, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 06 Apr 2019 04:45 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी-बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ स्थित एक होटल में प्रेमी द्वारा प्रेमिका को दिनदहाड़े चाकू घोंप दिया। इस घटना से आस पास सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। युवती को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के आबू लेन स्थित एक होटल में एक युवती को उसके प्रेमी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एक युवती का युवक अनस से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शनिवार को युवक ने अपनी बहन का पहचान पत्र दिखाकर होटल में कमरा लिया था। दोपहर के समय आरोपी अनस ने युवती पर चाकू से कई वार कर डाले। वहीं होटल कर्मचारियों ने जानकारी ली तो वारदात का पता चला। 
विज्ञापन


कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी अनस को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें