बागपत जनपद में रविवार सुबह मामूली विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक को चाकू मार दिया। युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
बिनौली क्षेत्र के मुख्य बाजार निवासी युवक बाबू की दूसरे युवक से किसी बात पर कहा सुनी हो गई। बात बढ़ी तो आरोपी युवक चाकू लेकर आया और बाबू पर ताबड़तोड़ हमले कर दिए। चाकू घोंपने से बाबू घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
वहीं शोर मचने पर आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
पुलिस के अनुसार घायल बाबू के परिजनों ने मामले में तहरीद दी है। वहीं युवक हालत गंभीर बनी हुई है उसे बागपत जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है।