फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दुकान में घुसी मुर्गी को डंडा मारना पड़ा महंगा, भड़के देवर ने भाभी को ही मार दी गोली, घायल

Tue, 17 Sep 2019 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में सोमवार को एक परचून की दुकान में घुसी मुर्गी को डंडा मारने को लेकर हुई कहासुनी के बाद युवक ने भाभी को गोली मार दी। महिला को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवईनगर निवासी रियासत उर्फ बाबू ने घर में ही परचून की दुकान कर रखी है, जिस पर उसकी पत्नी शाइस्ता बैठती है। सोमवार शाम करीब चार बजे परचून की दुकान में रियासत के भाई द्वारा पाले गए कुछ मुर्गे घुस गए और सामान का नुकसान करने लगे। इस पर शाइस्ता ने डंडा मारकर मुर्गों को भगा दिया, जिसे लेकर शाइस्ता की अपने देवर से कहासुनी हो गई। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बिजनौर में दिन निकलते ही आग का तांडव, दुकान में रखा सामान जलकर राख, लाखों का नुकसान 
विज्ञापन


आरोप है कि इससे क्षुब्ध देवर घर में घुसा और वहां से तमंचा लाकर भाभी शाइस्ता पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी। लहूलुहान शाइस्ता दुकान में ही गिर पड़ी, जबकि आरोपी देवर फरार हो गया। परिजन तत्काल घायल महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


महिला को गोली मारने की सूचना पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसओ सिविल लाइंस समयपाल अत्री भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि देर शाम तक भी घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें