मेरठ के सरधना में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सरधना के पोहल्ली गांव में जंगल में एक युवक की हत्या से हड़कंप मच गया। यहां रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा मिला है। मृतक की पहचान गांव निवासी युवक के रूप में हुई है। वह रविवार रात को खेत में पानी चलाने गया था। सुबह उसका गोली लगा शव मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।