फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: भावनपुर में दबिश के दौरान युवक की गोली लगने से मौत, गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 03 Nov 2019 03:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ देहात क्षेत्र में रविवार को पुलिस दबिश के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


बताया गया कि मृतक युवक धीर सिंह पुत्र बुद्धू सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। जिसकी विवेचना करने के लिए भावनपुर थाने से एक दरोगा तीन सिपाहियों को लेकर दबिश देने पहुंचे।

धीरसिंह के नजदीकी कोल्हू पर होने की सूचना पर पीड़ित पक्ष को लेकर पुलिस कोल्हू पर पहुंची। यहां दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। झगड़े के बाद फायरिंग कर दी जिसमें धीरसिंह को गोली लग गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 

सीओ सदर देहात अखिलेश भदौरिया के अनुसार दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी आरोपी धीर सिंह को पकड़ने के लिए दबिश देने गए थे। यहां कोल्हू पर आरोपी व पीड़ित पक्ष में झगड़ा हो गया। इस दौरान फायरिंग भी हुई जिसमें धीर सिंह को गोली लग गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें