फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिषेक बनकर युवती से दुष्कर्म करता रहा फिरोज खान, ऐसे सामने आया काला सच

Thu, 04 Oct 2018 10:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मायानगरी मुंबई में रहने के सपने दिखाकर एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसे इंडियन आयडल में हिस्सा दिलाने का झांसा दिया था। आरोपी ने छात्रा को अपना नाम अभिषेक बताया और इसी नाम से छात्रा से मिलता रहा लेकिन जब छात्रा के सामने युवक की असलियत सामने आई तो उसके होश उड़ गए। जानें क्या है पूरा मामला:-

विज्ञापन


मेरठ के रहने वाले एक युवक पर देहरादून की युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। युवती के अनुसार आरोपी अभिषेक नाम से छात्रा से मिलता रहा, जबकि असली नाम फिरोज खान निकला। आरोपी ने पहले मसूरी में और फिर दिल्ली में कई महीनों तक दुष्कर्म किया। युवती को जब उसकी असलियत पता चली तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

एसएसआई कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा कर आरोपी मेरठ निवासी फिरोज खान शाहपीर गेट बड़ी मस्जिद कोतवाली को बुधवार तहसील चौक से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक देहरादून की एक युवती ने बुधवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


युवती बीकॉम पास है और वह गाने का शौक रखती थी। साल 2016 में उसने इंडियन आयडल की साइट पर सिंगिंग कांप्टीशन में भाग लेने की इच्छा जताई थी। इसके बाद युवती के पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को इंडियन आयडल ग्रुप का व्यक्ति बताया और कहा कि वह उससे देहरादून में मिलने आएगा। 

विज्ञापन

आधार कार्ड से खुला राज

जुलाई 2016 में वह युवती से मिलने के लिए मसूरी ले आया। वहां उसने ऐसी बातें की कि युवती को यकीन हो गया कि वह सही आदमी है। वहां उसने उसे झांसे में लेकर उससे दुराचार किया। इसके बाद उसने युवती को प्रैक्टिस के बहाने दिल्ली बुलाया और कहा कि करियर बनाने के लिए उसे यह सब बर्दाश्त करना होगा। दिल्ली में भी उसने कई बार युवती से दुराचार किया। 

युवक के कहने पर युवती दिल्ली में सीए की तैयारी करने लगी। आरोप है कि युवक बार-बार उसके पास आकर दुराचार करता रहा। एक दिन युवती के हाथ उसका आधार कार्ड लग गया, जिसमें उसका नाम फिरोज खान लिखा हुआ था। युवक खुद को अभिषेक बता रहा था। शक होते ही उसने परिजनों को बात बताई। आरोप है कि फिरोज ने उसका एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकाले हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें