फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बर्थडे पार्टी में युवक की हत्या, 25 किलोमीटर दूर मवाना खुर्द में मिला शव, दोस्तों पर शक

Fri, 15 Aug 2025 06:27 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में बर्थडे पार्टी में गए हिस्ट्रीशीटर अंकित गुर्जर का शव 25 किमी दूर मवाना खुर्द में मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का शक जताया, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के गंगानगर थाने के हिस्ट्रीशीटर का मवाना खुर्द में शव पड़ा मिला। वह बीती रात दोस्त की बर्थडे पार्टी में गया था। परिजनों ने दोस्तों के खिलाफ मवाना थाने में तहरीर दी है। गंगानगर थाना क्षेत्र के न्यू मीनाक्षीपुरम गली - 4 में 27 वर्षीय अंकित उर्फ आदि गुर्जर परिवार के साथ  रहता था। वह खुद और उसके पिता कमल सिंह ई-रिक्शा चलाता था।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अंकित गुरुवार सुबह 8 बजे घर से ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था। शाम 8 बजे पत्नी दिव्या ने फोन किया। उसने बताया कि सलारपुर में रोहन जाट का जन्मदिन पार्टी चल रही है, 1 घंटे बाद आ जाएगा। पत्नी ने 10 बजे फिर फोन किया तो उसने जल्द आने की बात कही।  

रात 12.30 बजे फोन बंद हो गया। दोस्त शिवम पंडित को फोन किया तो उसका नंबर भी नहीं लगा। छोटे भाई अंकुर ने काफी तलाश की। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोस्त शिवम का फोन आया। उसने बताया कि रात कुछ लड़कों ने अंकित और मुझे गाड़ी में डाल लिया। मुझे ट्रांसलेम कॉलेज के पास फेंक गए, वहीं अंकित को कार में डाल कर ले गए।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Independence Day: 52 सेकंड थमा शहर, मेरठ में 100 से ज्यादा स्थानों पर गूंजा सामूहिक राष्ट्रगान

शिवम द्वारा जानकारी देने के बाद अंकित के भाई अंकुर ने गंगानगर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आसपास थाने में पता किया तो मवाना पुलिस ने बताया कि मवाना खुर्द में एक शव मिला है। अंकुर ने मवाना पहुंचकर अंकित की पहचान की।  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

8 साल पहले शादी, बीते 9 अगस्त को ही मनाया था बेटी का बर्थडे
परिजनों ने बताया कि घर में पिता कमल, मां पुष्पा, पत्नी दिव्या और 7 साल की बेटी खुशी छोटा भाई अंकुर और उसकी पत्नी और दो शादीशुदा बहने है। अंकित और पिता कमल ई रिक्शा चलते थे।  छोटा भाई किसी का कार ड्राइवर है। बीते 9 अगस्त को ही बेटी खुशी का घर में जन्मदिन मनाया था। जिसमें शामिल होने प्रयागराज से उनके ससुराल पक्ष के लोग भी आए थे। धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। 

 
विज्ञापन

दोस्तों के फोन बंद आ रहे
परिजनों के अनुसार रोहन जाट, शिवम पंडित उसके दोस्त थे। रात में भी अंकित उन्हीं के साथ था। रोहन जाट सलारपुर का है।  शिवम इंचौली के सैनी गांव का है और परतापुर में किराए पर रहता है। घटना के बाद से वह कमरा खाली करके लापता है। वही रोहन जाट भी नहीं हाथ आया है।

अंकित पर गंगानगर थाने में 7 मुकदमे
गंगानगर थाना प्रभारी के मुताबिक अंकित उर्फ आदि पर गंगानगर थाने में सात मुकदमे दर्ज हैं। शुक्रवार दोपहर में अंकित के परिजन थाने पर आए थे उन्होंने बताया कि वह लापता है। मवाना पुलिस ने एक शव मिलने की जानकारी दी थी। जब हमने उन्हें फोटो  दिखाया तो भाई अंकुर ने उसकी पहचान अंकित के रूप में की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें