फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर: गोली मारकर एक किलोमीटर तक दौड़ाया, किसी घर में घुसा तो खींचकर फिर बरसा दी गोलियां

Mon, 30 Sep 2019 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मृतक चीनू का फाइलफोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक शख्स के सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत फैल गई। मेरठ में जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई आपसी रंजिश गैंगवार में बदल गई। पुलिस इस मामले में हलके में लेती रही और आखिरकार रविवार को शादाब ने चीनू को ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आगे स्लाइड में जानें इस हत्याकांड की पूरी कहानी -
विज्ञापन

2 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट के इत्तफाकनगर में हसीन उर्फ चीनू की सरेआम हत्या से सनसनी फैल गई। जुबैर मुठभेड़ कांड के बाद से चीनू और जुबैर के भाई शादाब के बीच शुरू हुई रंजिश गैंगवार में बदल गई। आखिरकार आरोपियों ने रविवार रात को चीनू को दबोच लिया और उसे गोली मार दी।

गोली लगने पर चीनू जान बचाने के लिए दौड़ा। हमलावरों ने उसे करीब एक किमी तक दौड़ाया। जान बचाने के लिए चीनू एक घर में घुसा तो उसे खींचकर बीच सड़क पर गोलियां बरसाकर मार डाला गया। पूरे मामले में चीनू के भाई और रिश्तेदारों ने इंस्पेक्टर के सामने ही अस्पताल के बाहर खून का बदला खून से लेने का एलान कर इस गैंगवार को और हवा दे दी।
विज्ञापन

3 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार चीनू और उसके भाई पुत्र शौकीन का इत्तफाकनगर निवासी शादाब भी दोस्त था। दोनों पक्ष एक ही बिरादरी से हैं। चीनू के दोस्त आमिर की मौत हो गई थी, जिसमें चीनू जेल गया था। जेल से छूटे चीनू का दो साल पहले शादाब से संघर्ष हुआ था। जिसमें शादाब पर मुकदमा दर्ज हुआ। तभी से दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकी देने लगे थे। कई बाद पुलिस से भी शिकायत की गई। लेकिन लिसाड़ीगेट पुलिस आपसी विवाद बता देती।  

गुजरात के सूरत में 5 मार्च 2019 को सराफा व्यापारी महेंद्र चौकसी के. शाह की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि मेरठ का गैंग गुजरात में सुपारी लेकर हत्या कर रहा है। मेरठ पुलिस ने इस सूचना पर घोसीपुर निवासी मुद्दसिर उर्फ मुदरा को दबोचा तो लिसाड़ी गेट निवासी जुबैर और नासिर उर्फ सनी के नाम सामने आए। तीनों के द्वारा तीन-तीन लाख रुपये आपस में बांटा जाना भी सामने आया। 

4 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद जुबैर ने लिसाड़ीगेट क्षेत्र में किन्नरों पर जानलेवा हमला सहित कई वारदात कीं। गुजरात में कारोबारी की हत्या करने के बाद मेरठ लौटे जुबैर के पास काफी रुपया था। इसी दौरान उसने चीनू की 50 हजार रुपये की मदद की थी।

चर्चा रही कि जुबैर को रुपया वापस न लौटाना पड़े, इसके चलते चीनू ने उसकी मुखबिरी की। 6 मई 2019 को दौराला में 50 हजार के इनामी जुबैर को मुठभेड़ में मार गिराया गया। जुबैर, शादाब का भाई था। शादाब ने एलान    कर दिया कि चीनू की मुखबिरी पर पुलिस ने शादाब का एनकाउंटर किया। तभी से जुबैर के परिजन चीनू से रंजिश रखने लगे। 
विज्ञापन

5 of 7
मृतक चीनू - फोटो : अमर उजाला
सनसनीखेज तरीके से की वारदात 
रविवार रात नौ बजे शादाब ने साथियों के साथ समर गार्डन चौराहे पर चीनू को घेरा। उसे सरेआम पीटा। चीनू जान बचाकर करीब एक किमी तक भागा और इत्तफानगर गली एक में हनीफ के मकान में घुस गया। उसके बाद शादाब और साथी बाथरूम से चीनू को खींचकर ले आए और सड़क पर गिराकर उस पर गोलियां बरसा दीं।

सीने में गोली लगने के बावजूद पास ही एक डॉक्टर के क्लीनिक की तरफ करीब 300-400 मीटर दौड़ा। लेकिन सड़क पर गिर गया। हमलावरों ने करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग की। बाद में बल्लू उर्फ वसीम अपने भाई को बाइक पर लेकर अपने केएमसी पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने चीनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या का बदला हत्या से लेंगे
चीनू की हत्या की सूचना मिलते ही परिजन व रिश्तेदारों का केएमसी अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया। पुलिस अफसर अभी चीनू के परिजनों से बात कर ही रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने चीनू के हत्या का बदला लेने का एलान कर दिया। पुलिस के अनुसार चीनू का भाई भी जेल गया था। चर्चा है कि बल्लू की पुलिस से नजदीकी थी। कुछ दिन पहले उसने पिलोखड़ी चौकी में निर्माण कराया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जांच के बाद कुछ कहेंगे
चीनू की मुखबिरी पर जुबैर का एनकाउंटर हुआ था, ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों पक्षों का दो साल से विवाद चल रहा है। चीनू ने पुलिस चौकी में कोई निर्माण कार्य नहीं कराया था। शादाब, उसके चाचा तौफीक और आमिर के भाई आसिफ समेत पांच पर हत्या का आरोप है। दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। -दिनेश शुक्ला, सीओ कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें