मेरठ में मंगलवार को दिन निकलते ही एक बाइक सवार युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें दिव्यांग बच्ची के जन्म पर आग बबूला हुआ पति, बोला इसे जान से मार दो, पत्नी को भी साथ रखने से इनकार
खरखौदा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन एनएचआई-235 पर नया गांव धीरखेड़ा अंडरपास के नजदीक सुबह के समय एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने डायल 100 को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक युवक की आयु लगभग 28 वर्ष है। शव के नजदीक ही बाइक भी पड़ी मिली है। शव की शिनाख्त मेरठ के रोहटा रोड निवासी मुकुल के रूप में हुई है। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।