जानकारी के अनुसार मेहताब सिनेमा के पास वसीम और उसकी पत्नी नाहिदा परिवार के साथ रहते थे। बुधवार दोपहर के समय वसीम ने सरेराह नाहिदा पर चाकू से वार कर दिए और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल लिया है। वसीम ने पुलिस को बताया कि उसने नाहिदा के साथ लव मैरिज की थी।
सूचना पर एसओ सदर विजय कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार वसीम का कहना है कि उसकी पत्नी का एक अन्य युवक के साथ अवैध संबंध था जिसके चलते उसने हत्या को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
बताया जा रहा है कि मृतका नगर निगम पार्षद अकरम शाह की पत्नी की बहन है। वहीं इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि यह जगह भूसा मंडी मछेरान के अंतर्गत आती है। पिछले दिनों इस जगह पर भारी बवाल हुआ था। इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/