फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से मिलवाने के बहाने किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील क्लिप बनाई, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 09 Sep 2019 05:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार किठौर थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी का गांव के ही युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों छिप-छिपकर मिला करते थे। इसी दौरान एक दिन किशोरी के मामा ने दोनों को देख लिया। इसके बाद परिजनों ने दोनों पर पाबंदी लगा दी। 

यह भी पढ़ें: लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि 7 सितंबर को उसके प्रेमी का रिश्ते का मामा हकीकत निवासी किठौर उसे मिला। उसने भरोसा दिलाया कि वह उसे उसके प्रेमी से मिलवा सकता है। वह घर के लोगों से नजर बचाकर उसके साथ आ गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे नौचंदी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में ले गया। जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसे बेहोश कर दिया गया। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील क्लिप दिखाकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। किसी तरह वह वहां से अपने घर पहुंची। 

यह भी पढ़ें: मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने दी अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी, अफसरों से मांगा इंसाफ

पीड़िता एक महिला के साथ थाना नौचंदी पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर आरोपी हकीकत के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें