फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: युवती को घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Sep 2020 06:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ थानाक्षेत्र में मामा के घर आए एक युवक ने रात्रि में घर में सो रही युवती का अपहरण कर दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने यह आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी नामजद तहरीर में आरोप लगाया कि पड़ोस में अपने मामा के यहां आया एक युवक बुधवार की देर रात्रि में उनके घर में घुस आया और घर में सो रही उसकी पुत्री का मुंह दबाकर उठा ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी देते हुए डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर बदहवास हालत में घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। गुरुवार को सुबह परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


कोतवाल किरणपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मोहित पुत्र प्रीतम निवासी गांव काजीपुरा, थाना रामपुर मनिहारान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें