फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: नाबालिग किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज, आरोपी फरार

Sun, 03 Mar 2019 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन
यूपी के मुजफ्फरनगर में किशोरी के साथ खेतों पर गांव के ही युवक ने उसे आतंकित कर दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया, जिसके खिलाफ पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व बारिश के चलते उनका शौचालय टूट गया था। शनिवार शाम उसकी नाबालिग बेटी के लिए खेतों पर गई थी। आरोप है कि गांव के ही युवक ने खेतों में अकेली देख किशोरी को दबोच लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए ईख के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

आरोपी पीड़ित किशोरी को किसी से घटना के बारे में बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। भयभीत किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां को दी, जिसके बाद पीड़ित परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। 

सूचना पर डायल-100 भी मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें