आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोगों ने अंजलि को जहर देकर हत्या करने का भी प्रयास किया। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने अंजलि को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया था। अंजलि के तीन साल का बेटा है। रामगोपाल ने बताया कि उसके दामाद ने अपने परिजनों से मिलकर गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली।
इस बात का पता चलने पर उन्होंने थाने में दामाद सहित उसके परिजनों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस ने अभी तक आरोपियों के विरुद्ध ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं की है। पीड़िता व उसके परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा खड़ा कर दिया। पीड़िता विवाहिता का पहला पति और उसके परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए हैं।