फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रुठी पत्नी को मनाने के लिए व्यापारी ने रचा था सवा तीन लाख की लूट का नाटक, गिरफ्तार

Thu, 27 Jun 2019 03:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गाजियाबाद निवासी मोहसिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी को मनाने के लिए गाजियाबाद के फल व्यापारी ने मेरठ में सवा तीन लाख रुपये लुटने का शोर मचा दिया। दिनदहाड़े वारदात होने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की। चार घंटे में ही खुलासा कर पुलिस ने व्यापारी को ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव सैदपुर थाना भोजपुर गाजियाबाद निवासी मोहसिन पुत्र शौकीन दिल्ली से फल खरीदकर नवीन फल मंडी में बेचता है। बुधवार दोपहर मोहसिन ने पुलिस को सूचना दी कि वह बाइक से मेरठ से दिल्ली लौट रहा था।

मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे गन प्वाइंट पर 3.23 लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर सुभाष अत्री और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और मोहसिन से पूछताछ करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार घंटे की पूछताछ में मोहसिन ने बताया कि उसके साथ कोई लूट नहीं हुई। उसकी पत्नी मायके गई है। ससुराल वालों ने शर्त रख दी कि पहले मकान खरीदो, तब बेटी को भेजेंगे। लूट की वारदात कराने के पीछे पत्नी को ससुराल से लाना था। पुलिस ने व्यापारी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक और सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी ने पुलिस लाइन में रात करीब आठ बजे प्रेसवार्ता कर फर्जी लूट का खुलासा किया। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह का कहना है कि आरोपी के पास इतना पैसा नहीं था। उसका मोबाइल भी मिल गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें