फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: प्रेमिका की गला रेतकर निर्मम हत्या, आरोपी की निशानदेही पर खेत से मिला कंकाल

Sun, 13 Sep 2020 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। रविवार को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हल्दौर क्षेत्र में एक खेत से युवती का कंकाल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ ने आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  
विज्ञापन


हल्दौर नगर के मोहल्ला खेड़ा निवासी काजल का करीब तीन वर्ष से नगर के ही गैर समुदाय के उसके मोहल्ले निवासी एक युवक सलीम से  प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीओ सिटी कुलदीप कुमार के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने अपनी प्रेमिका को किसी युवक से बात करते देख लिया। इससे बाद से ही युवक प्रेमिका से ईष्या रखने लगा। 

करीब दो सप्ताह पूर्व  युवती मोहल्ले में अपनी सहेली के यहां दावत में गई थी। इसी दौरान उसके प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को हरदासपुर गढ़ी मार्ग पर बुलाया और उसकी ईख के खेत में उस्तरे से गर्दन काटकर हत्या कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसकी निशानदेही पर कंकाल बरामद किया और हत्या में प्रयुक्त  उस्तरा भी बरामद कर लिया है।  डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें