फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमी मुसाफिर है, आता है जाता है...

विज्ञापन
सुनील कैथवास..... नौचंदी के पटेल मंडप में राजस्थानी नाइट में प्रस्तुति देती कलाकार
विज्ञापन
- नौचंदी स्थित पटेल मंडप में रफी म्यूजिकल नाइट की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेले में पटेल मंडप में बुधवार को म्यूजिकल नाइट का आयोजन हुआ। इस दौरान रफी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिल्ली व अन्य राज्यों से आए गीतकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक मनीष शर्मा और दिल्ली से आई सिंगर आरती ने आदमी मुसाफिर है आता है जाता है गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कुमार राकेश ने तुम बिन जाऊं कहां गीत गाकर वाहवाही लूटी। शालिनी जौहरी ने दिल में आग लगाए सावन का महीना.. गीत प्रस्तुत किया। मनीष शर्मा ने दर्दे दिल, दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने गीत गाकर महफिल लूट ली। कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। मेला संचालन समिति के सदस्य नासिर सैफी, नरेंद्र राष्ट्रवादी, अंकुर गोयल, राकेश गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें