दौराला। हाईवे पर एक विवाह मंडप के सामने बुधवार देर रात कार की टक्कर से खतौली के सराय गांव निवासी जसवंत घायल हो गया। जसवंत सिंह बुधवार देर रात शादी समारोह में शामिल होने आया था। बस से उतरने के बाद वह मंडप जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद