दौराला। मटौर गांव निवासी पूजा ने पूजा ने तहरीर में गांव डौरली निवासी महिला पर घर पर आकर धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि उसके देवर के साले की पत्नी बृहस्पतिवार को उसके घर पर पहुंची और धमकी दी। बताया कि उक्त महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है लेकिन वह उन्हें बार-बार झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। महिला के धमकी देने से परिवार में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है।