फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सरिया से हमला कर व्यक्ति को किया घायल, एक नामजद समेत चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बाइपास स्थित गुरुकुल गेट के पास बैठे एक व्यक्ति पर आल्टो कार सवार युवकों ने सरिया से हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम फेस-दो के पी-पाकेट निवासी प्रज्ञा वर्मा ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उनके पति अनिल प्रताप सिंह बुधवार की रात करीब नौ बजे बाइपास स्थित गुरुकुल गेट के पास बैठे थे। इसी दौरान आल्टो कार सवार निक्की और तीन अन्य युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि कार से उतरते ही चारों युवकों ने अनिल प्रताप सिंह पर सरिया से हमला कर दिया। सिर पर सरिया लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजनों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पी-पाकेट निवासी निक्की को नामजद करते हुए तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस घटना के पीछे के कारणों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें