मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। पुलिस के अनुसार, युवक की उम्र करीब 32 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसके पास कपड़ों से भरा बैग और देहरादून से कोच्चि जाने वाली ट्रेन का टिकट मिला है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव
परतापुर थाना क्षेत्र में फ्लाईओवर से करीब 200 मीटर दूर सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर जीआरपी और थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की।
पुलिस के अनुसार, शव झाड़ियों में पड़ा था और युवक का एक हाथ कटा हुआ था। पुलिस ने आसपास तलाश कर हाथ बरामद किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें: मौसम अलर्ट: 29 से 31 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बढ़ेगी ठंड