फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। रुहासा अंडरपास के पास सोमवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सोमवार रात लगभग 12 बजे युवक का ट्रैक किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की जेब की तलाशी ली लेकिन उसके पास से ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पहचान के लिए आसपास के थानों व जिले में युवक की फोटो भेजी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें