फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत, साथी गंभीर 

Wed, 31 Jul 2019 02:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर में मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जिसे गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


बेहट में मंगलवार सुबह बुबका-कोठड़ी मार्ग पर भूकड़ी घूम पर भीषण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कस्बागढ़ निवासी संदीप पुत्र पृथ्वी सिंह अपने गांव के ही नाथीराम पुत्र सोमपाल उर्फ सोमा के साथ बाइक पर बेहट क्षेत्र के गांव सलूनी में उसकी बुआ के यहां जा रहे थे। इसी दौरान बाइक चला रहा नाथीराम अचानक नियंत्रण खो बैठा जिस कारण बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। 

विज्ञापन

हादसे में नाथीराम (26) की पेड़ में सिर लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संदीप को सीएचसी पहुंचाया, जहां से संदीप को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

उधर कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर शव को परिजनों को सौंप दिया।  हादसे के समय बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें