फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जाम में फंसी कार पर चढ़ा सेना का ट्रक, अस्थियां विसर्जन करने जा रहे युवक की मौत

Sun, 22 Nov 2020 10:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • एनएच 344 सहारनपुर बाईपास पर गांव लाखनौर के पास हुआ हादसा 
  • हिमाचल प्रदेश निवासी विपुल अस्थियां विसर्जन को परिवार सहित हरिद्वार जा रहा था 
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नेशनल हाईवे 344 के सहारनपुर-बाईपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। यातायात जाम में फंसी कार को टक्कर मारने के बाद सेना का ट्रक कार पर चढ़ गया। कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे का कारण सेना के ट्रक का प्रेशर लीक होना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के गांव महला निवासी 35 वर्षीय विपुल पुत्र हंसराज, राजेंद्र पुत्र मानक, अमरजीत पुत्र मोटाराम तथा सुभाष पुत्र बलदेव अपने परिजन की अस्थियां कुरुक्षेत्र से लेकर कार से हरिद्वार जा रहे थे। रविवार सुबह वह एनएच 344 सहारनपुर बाईपास पर पहुंचे तो, गांव लाखनौर के पास जाम में वाहन फंसे थे।

उनकी कार भी 22 टायरा ट्रक और सेना के ट्रक के बीच खड़ी थी। कार सवार सुभाष के अनुसार अचानक सेना के ट्रक ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मारी और कार ट्रक के नीचे फंस गई। इसके बाद टू चैन करके ट्रक को पीछे खींचकर किसी तरह कार को बाहर निकाला। कार सवार विपुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलने पर नागल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायल राजेंद्र, अमरजीत और सुभाष को सहारनपुर अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें