फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: तालाब में मिला युवक का शव, दो दिन पहले हुआ था लापता

Thu, 18 Jul 2019 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदश के सहारनपुर में गुरुवार सुबह एक युवक को शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के गांव हथौली निवासी राजकुमार पुत्र ज्ञानसिंह का शव गुरुवार सुबह गांव के ही एक तालाब में मिला। युवक पिछले दो दिन से लापता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब से युवक का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।  जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें