घटना से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर मेडिकल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब से निकले आधार कार्ड से उसका नाम और पता मालूम चला।
यह भी पढ़ें: देवबंद में फ्लाईओवर पर खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, बिजली विभाग के दो एसडीओ की मौत
पुलिस के अनुसार युवक का घर अस्पताल से कुछ ही दूरी पर है। पुलिस मृतक के घर पहुंची है जहां परिजनों से मामले में पूछताछ की जाएगी। वहीं अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि युवक का कोई परिचित भी अस्पताल में भर्ती नहीं है।