फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ा युवक, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Tue, 05 Mar 2019 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में प्रशानिक अधिकारियों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर पर चढ़ गया। युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर जान देने की धमकी भी दी। मौके पर मौजूद अधिकारी युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर-दिल्ली मार्ग पर एक युवक मोबाइल नेटवर्क कंपनी के टावर की ऊपरी मंजिल पर पहुंच गया। गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव सुनहेटी के रहने वाले इस युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर उसका मकान तुड़वा दिया है। इस कारण वह टावर से कूदकर अपनी जान देना चाहता है।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया। वहीं युवक टावर पर ही चढ़े रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारी उसे समझा बुझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ मौजूद है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें