फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मंशा पूरी न होने पर नशे में धुत व्यक्ति ने जिंदा जला डाला अपना ही पौत्र, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Mar 2019 05:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
crime amar ujala
विज्ञापन
हस्तिनापुर के जलालपुरा जोरा गांव में ऐसी सनसनीखेज वारदात हुई, जिसने महिला दिवस पर सबके होश उड़ा दिए। नशे की हालत में एक वृद्ध ने रात में पहले तो अपनी छह साल की पोती से दुष्कर्म करने की कोशिश की। बेटी को बचाने आई मां ने विरोध किया तो पुत्रवधू से भी दुष्कर्म की कोशिश कर दी।
विज्ञापन


 

रात दो बजे झोपड़ी से निकलकर वह जंगल में छिप गई, तो वृद्ध ने झोपड़ी में आग लगा दी। झोपड़ी में सो रहा पांच साल का पोता जिंदा जल गया। वारदात गुरुवार रात की है। जलालपुर जोरा गांव निवासी 60 वर्षीय वृद्ध सोमपाल के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा दिव्यांग है। बड़े बेटे की पत्नी घर से चली गई थी। 

बाद में सोमपाल ने तलाकशुदा महिला से बड़े बेटे की शादी करा दी थी। महिला की पहले से एक बेटी है। गुरुवार को दिन के समय सोमपाल अपनी पुत्रवधू, छह साल की पोती और पांच साल के पोते को लेकर मखदूमपुर के पास गया था। शाम होने के कारण सोमपाल खादर में मखदूमपुर के जंगल में अपनी झोपड़ी में ही रुक गया। 

आरोप है कि वृद्ध ने रात में शराब के नशे में पोती से अश्लील हरकतें कर दीं। बच्ची ने शोर मचाया तो उसकी मां जाग गई। इसके बाद वृद्ध ने पुत्रवधू को दबोच लिया और उसकी आबरू लूटने की कोशिश की। महिला अपनी बच्ची को लेकर झोपड़ी से निकल भागी और पास ही जंगल में स्थित खेतों में छिप गई। उसका पीछा करते हुए वृद्ध ने चिल्लाकर कहा कि यदि वह नहीं आई तो झोपड़ी में आग लगा देगा। झोपड़ी में पांच वर्षीय पोता सोया हुआ था। 

वृद्ध ने झोपड़ी में आग लगा दी। धू-धू कर जलती आग में बच्चे की चीखें भी दब गईं। आग लगते देख मौके पर ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी मौके से भाग निकला, जबकि महिला खेत से बाहर आ गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद बच्चे का जला हुआ शव ग्रामीणों ने निकाला, तो मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। महिला ने अपने ससुर को नामजद करते हुए थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने वृद्ध को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार सुबह एसपी देहात अविनाश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें