फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: टोल प्लाजा के गार्ड पर युवकों ने तानी पिस्टल, बूम तोड़ा, बिना टैक्स निकलने की कर रहे थे कोशिश

Mon, 13 Jan 2020 02:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन से निकलने को लेकर कार सवार दो युवकों ने दबंगई दिखाते हुए एक गार्ड पर पिस्टल तान दी। यह देख अन्य गार्ड पहुंचे तो हंगामा हो गया। पुलिस के आने से पहले ही कार सवार बूम तोड़कर बिना टैक्स दिए निकल गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की।
विज्ञापन


 सिवाया टोल प्लाजा पर टैक्स को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। पिछले सप्ताह दिल्ली पुलिस के दरोगा ने जाम से बचने के लिए फास्टैग लेन में घुसकर हंगामा कर बूथ तोड़ दिए थे और टोल फ्री कर दिया था। रविवार शाम पांच बजे लेन नंबर नौ में मुजफ्फरनगर से मेरठ जाते हुए कार सवार दो युवक पहुंचे।

उन्होंने दबंगई दिखाते हुए बिना टोल दिए गाड़ी निकालने की कोशिश की तो गार्ड ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवकों ने गार्ड पर पिस्टल तान दी और गाली गलौज की। हंगामा होते देख गार्ड के साथी भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद युवक बिना टैक्स दिए रोडवेज बस के पीछे तेजी से बूम तोड़कर निकल गए। टोल प्लाजा पर पिस्टल लहराने की सूचना पर दौराला पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन

सिवाया टोल पर लगा भीषण जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर फास्टैग शुरू होने के बाद से जाम का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी सुबह से शाम तक लोगों को कई बार जाम से जूझना पड़ा।

शाम के समय यहां से प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री का काफिला भी गुजरा। उस समय भी जाम लगा हुआ था। रविवार को फास्टैग लेन में स्कैनर की समस्या होने के कारण वाहनों की लाइन लग गई। शाम के समय प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी मुजफ्फरनगर से मेरठ जा रहे थे।

जाम में मंत्री न फंसे इसके लिए पहले ही पुलिस वहां पहुंच गई और एक लेन को रिजर्व करा दिया। जैसे ही मंत्री का काफिला लेन में पहुंचा तो पैदल भाग रहा एक होमगार्ड लेन में ही गिर गया। वह गाड़ी के नीचे आने से बाल-बाल बचा। कैश लेन में ज्यादा जाम लगा हुआ था। ऐसा ही हाल मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास देखने को मिला।
विज्ञापन

जाम के कारण दोनों और सर्विस रोड से वाहनों को निकाला जा रहा था। रात तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था। सिवाया टोल प्लाजा पर शाम के समय जाम इतना ज्यादा था कि वाहन स्वामी सिवाया भराला मार्ग से निकल रहे थे। वाहनों के दबाव से यह मार्ग भी जाम हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि रोज सैकड़ों वाहन यहां से निकलते हैं। इस कारण सड़कें टूट रही हैं। दूसरी और वाहन जब भराला झाल से हाईवे पर आते हैं तो जाम और भी लंबा लग जाता है।

नहीं दिया टोल
कैश लेन में जाम होने के कारण कार सवार युवक गाड़ी को फास्टैग लेन में ले गए। बिना टोल जल्दी निकलने के चक्कर में गार्ड पर पिस्टल तान दी। इसके बाद बूम तोड़कर बस के पीछे से निकल गया। इसकी सूचना पुलिस को दी दी गई। -प्रदीप चौधरी, टोल प्लाजा मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें