उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि स्थानीय लोगों ने युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया था जिसके बाद उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी रविवार को मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार ब्रहम्पुरी थानाक्षेत्र में एक संदिग्ध युवक शनिवार देर रात एक मकान में घुसा था। स्थानीय लोगों ने उसे चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
एसपी सिटी डाॅ अखिलेश नारायण ने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक के पास के कुछ मोबाइल बरामद हुए हैं। हालांकि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।