उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव नबाबपुरा कादराबाद निवासी एक महिला ने अपने पति पर मारपीट करने और तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। इस मामले में पति सहित सास-ससुर के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तलाक पीड़ित शमा परवीन ने अपनी तहरीर में पुलिस को बताया कि उसके निकाह के बाद से ही उसका पति व ससुराल वाले किसी न किसी बात पर उसके साथ मारपीट कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं।
शनिवार को उसके पति ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकल जाने को कहा। लेकिन वह घर से नहीं निकली। ससुराल वालों ने रात में दोबारा जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया। बच्चों के जागने पर ससुराल वाले उसे छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता ने अपने पति पर अन्य औरतों से संबंध होने का आरोप लगाया है। साथ ही पति और सास-ससुर से अपनी जान का खतरा भी बताया है। कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/