फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सड़क किनारे दोस्तों संग खड़ी युवती से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, जूते-चप्पलों से जमकर हुई मनचले की धुनाई

Thu, 08 Jun 2023 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक मनचले को सड़क पर खड़ी युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती और उसके दोस्त ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
मनचले की धुनाई करते युवती के दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मेडिकल थानाक्षेत्र में गुरुवार को एक मनचले को सड़क पर खड़ी युवती से छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। युवती और उसके दोस्त ने युवक की जमकर धुनाई कर डाली। 

विज्ञापन


जीएसटी कार्यालय के सामने तीन युवतियों ने दलाल पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। युवतियों ने दलाल को जमकर पीटा और वीडियो भी बनाई। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दलाल को लेकर तेजगढ़ी चौकी पहुंची। पुलिस ने मौके पर सीसीटीवी फुटेज को भी देखा। काफी देर गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन

रोहटा रोड की रहने वाली तीन युवतियां बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मंगलपांडे नगर स्थित जीएसटी कार्यालय के बाहर खड़ी थीं। इस दौरान यहां एक दलाल आया और बोला, यहां क्यों खड़ी हो, अंदर चलो, मैं आपका काम करा दूं। युवतियों को लगा कि उनके साथ छेड़छाड़ की जा रही है।

जिसके बाद युवतियों ने दलाल को जमकर पीटा और उसका वीडियो भी बनाया। इससे यहां पर तमाशबीनों की भीड़ भी लग गई। सूचना पर मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और दलाल को पुलिस चौकी ले गई। युवतियों ने दलाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जीएसटी विभाग के कुछ कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और जानकारी की। 

एसओ मेडिकल योगेंद्र सिंह ने बताया कि जीएसटी कार्यालय में तीन युवतियां अपने काम के लिए आई थीं। यहां दलाल ने उनसे काम कराने के लिए कहा तो युवतियों को गलतफहमी हुई कि उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो लिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें