यूपी के मेरठ में आज सुबह एक वकील हमला कर दिया गया। घटना से कचहरी परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं घायल वकील को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
मेरठ कचहरी परिसर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक व्यक्ति ने वकील पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वकील का नाम शैलेंद्र है वहीं हमला करने वाला शख्स सोनू है।
जानकारी के अनुसार कचहरी के भीतर हमलावर ने वकील के सिर में चाकू मारा और मौका पाकर फरार हो गया। शोर मचाने पर पुलिस ने मौके का रुख किया लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है वहीं वकील से इस मामले में जानकारी ली जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/