फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षिका के पति से लूटपाट करने वाला पिस्टल समेत गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दरोगा भर्ती में तैनात पत्नी को बुलाने जाने के दौरान रोहटा रोड निवासी विजय कुमार से 15 मार्च को अंगूठी और चेन लूटने वाले मुख्यारोपी गाजियाबाद निवासी नौशाद उर्फ बादशाह को रेलवे रोड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बाइक से गिरकर घायल भी हुआ है। आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई पिस्टल और आभूषण बेचकर मिले ढाई लाख रुपये और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ नवीना शुक्ला ने बताया कि रोहटा रोड फाजिलपुर गांव निवासी विजय बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड थाना क्षेत्र से पत्नी को बुलाने जा रहे थे। जैसे ही वह जयनगर तिराहे के पास पहुंचे तभी बाइक पर हेलमेट लगाकर आए दो बदमाशों ने उन्हें रोका। आरोपियों ने पहले उनसे पूछा कहां जा रहे हो। विजय ने परिचित समझकर उन्हें बताया कि वह पत्नी को बुलाने जा रहा है। तभी आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर लूटपाट की और फरार हो गए थे। नौशाद उर्फ बादशाह गाजियाबाद के असलतपुर, फारूखनगर थाना टीला मोड़ का रहने वाला है। उसकी उम्र करीब तीस वर्ष है। आरोपी को रेलवे रोड थाना पुलिस और स्वाट टीम ने रेलवे रोड से गिरफ़्तार किया। घायल होने के कारण उसे पीएल शर्मा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी से अवैध पिस्टल के संबंध में भी पूछताछ की है। आरोपी ने अपने साथी का नाम बुलंदशहर निवासी दानिश बताया है। पुलिस उसे तलाश रही है। नौशाद उर्फ बादशाह के खिलाफ मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ और बागपत में हत्या, लूट आदि की दस प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें