फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले आरोपी निखिल को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के भाई ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि सोमवार को उसकी 15 वर्षीय बहन पास के ही सरकारी हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। पड़ोसी निखिल ने उसे कमरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। बहन को तलाशते हुए उसकी भाभी आरोपी के घर पहुंच गई। इस दौरान पीड़िता ने मुंह से कपड़ा हटाकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर पहुंची भाभी को आरोपी निखिल जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी निखिल को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें