फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मलियाना के किशोर की गंगनहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, तीन दोस्त हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द (मेरठ)। भोला झाल में अपने दोस्तों के साथ नहाने आया मलियाना मेरठ निवासी 16 वर्षीय वंश बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गंगनहर में डूब गया। साथियों ने किसी तरह उसे गंभीर हालत में नहर से बाहर निकाला और निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने उसके तीन दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मलियाना निवासी अमर सिंह का बेटा वंश बृहस्पतिवार दोपहर अपने तीन-चार दोस्तों के साथ भोला झाल पर नहाने के लिए आया था। दोस्तों ने बताया कि नहाते समय वंश अचानक गहरे पानी में चला गया और पानी की तेज धार में डूबने लगा। उन्होंने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन जब तक उसे गंगनहर से बाहर निकाला गया उसकी हालत बेहद बिगड़ चुकी थी। दोस्त आनन-फानन में उसे सुभारती अस्पताल ले गए, जहां देर शाम वंश ने दम तोड़ दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर परिजनों ने इस घटना पर संदेह जताते हुए वंश की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

परिजनों की शिकायत और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वंश के साथ आए तीन दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों द्वारा जताई गई आशंका के आधार पर दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें