मेरठ। भाजपा मेरठ महानगर की शुक्रवार को हरमन सिटी स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। बैठक में मन की बात, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ प्रभारी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाना ही पार्टी की प्राथमिकता है। मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर प्रभावी ढंग से आयोजित करने के लिए शक्ति केंद्र प्रभारियों और बूथ प्रभारियों को समयबद्ध दायित्व सौंपे जाएंगे। शक्ति केंद्र स्तर पर समीक्षा और संवाद की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा जिससे बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके। बैठक में महानगर महामंत्री महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, उपाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, रवीश अग्रवाल, विवेक वाजपेयी, दीपक शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद