फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड़ दूसरी महिला से संबंध बनाना इस्लाम धर्म में नाजायाज: देवबंदी उलेमा

Thu, 20 Sep 2018 09:48 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में महिला द्वारा पति को छोड़कर सहेली के साथ रहने और उससे संबंध बनाने के मामले में देवबंदी उलेमा ने इसे नाजायज और हराम अमल करार दिया है। उलमा का कहना है कि इस्लाम धर्म में इस प्रकार के अमल की कोई गुंजाइश ही नहीं है। 

विज्ञापन


मसले को लेकर मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इस्लाम में ऐसा कोई भी अमल नहीं है कि एक औरत दूसरी औरत और मर्द दूसरे मर्द के साथ मिया बीवी जैसा रिश्ता रखा। बल्कि इस तरह के रिश्ते को इस्लाम में नाजायज और हराम करार दिया गया है। उन्होंने कहा कि औरत और मर्द के लिए कुदरत ने कायदे कानून बनाए हुए हैं जिन पर अमल करके वह अपने जीवन को खुशी खुशी गुजार सकते हैं। मगर कुछ लोग कुदरती नियमों को दरकिनार कर रहे हैं जो अल्लाह के अजाब की वजह बनते हैं। औरत का औरत से और मर्द का मर्द से संबंध बनाना बहुत बड़ा गुनाह है। जो लोग ऐसा करते हैं वो अल्लाह की सख्त नाराजगी का शिकार होते हैं।

विज्ञापन

मौलाना सगीर कासमी का कहना है कि अल्लाह के निजाम में किसी भी तरह की तब्दीली नहीं की जा सकती। अल्लाह ने मिया और बीवी के रिश्ते को पाक रिश्ता बनाया है। इसमें अगर कोई बदलाव करता है तो वह सरासर नाजायज है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें