मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान परिषद द्वारा विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर एक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक प्रो. इसराइल मियां ने सामाजिक, पारिवारिक और जैविक कारकों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि ये सभी कारक व्यक्ति को आत्महत्या जैसे कदम से रोकने में सहायक हो सकते हैं। प्रो. मंजू खोखर ने कहा कि आत्महत्या से बचाव के लिए सबसे पहले व्यक्ति को स्वयं को मानसिक रूप से मजबूत बनाना होगा। प्रो. भगत सिंह ने छात्रों के बीच पहुंचकर उनका मनोबल बढ़ाया और स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से संतुलित रहने के सुझाव दिए। अनीता मोरल ने आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण सामाजिक दबाव व बेइज्जती के डर को बताया। संवाद