फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो डीएपी के प्रयोग पर किसानों को जागरुक किया

विज्ञापन
सरधना। ब्लॉक स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर नैनो जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आय
विज्ञापन
सरधना। ब्लॉक स्थित इफको किसान सेवा केंद्र पर नैनो जागरूकता अभियान के अंतर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि सभापति अशोक सिरोही, मनवीर सिंह सभापति रहे।
विज्ञापन

गोष्ठी का संचालन इफको मेरठ के क्षेत्र प्रबंधक कृष्ण कुमार ने किया। उन्होंने किसानों को गेहूं की फसल में नैनो डीएपी का प्रयोग कैसे करना है, इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीज उपचार के लिए 5 मिलीलीटर नैनो डीएपी प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से उपयोग करना लाभकारी रहेगा। फसल की 30 दिन की अवस्था में नैनो डीएपी, नैनो यूरिया व नैनो जिंक का स्प्रे करने की सलाह दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ विकास पंवार ने किसानों से फार्मर आईडी जनरेट करने का आग्रह किया, जिससे वह विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकें। कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव शुभम ढाका ने मंडी समिति द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। गोष्ठी में गांव झिटकरी, जुलहेड़ा, कुशावली, सरधना, छुर, महादेव सहित विभिन्न गांवों से लगभग 60 कृषक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें