फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर में कराएं कान्हा का शृंगार, लड्डू गोपाल के शृंगार को ब्यूटी पार्लरों ने लांच किए पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर में कराएं कान्हा का शृंगार, लड्डू गोपाल के शृंगार को ब्यूटी पार्लरों ने लांच किए पैकेज
विज्ञापन

मेरठ। सावन, करवाचैथ में महिलाएं सजना की खातिर संवरने को ब्यूटी पार्लर जाती है। अब रूप सौंदर्य को संवारने के लिए लड्डू गोपाल भी ब्यूटी पार्लर ले जाया जा रहा है। शहर में बुढ़ाना गेट, सदर बाजार, सराफा बाजार, सेंट्रल मार्केट समेत अन्य बाजारों में कान्हा को सजाने के लिए ब्यूटी पार्लर खुल गए हैं। यहां पर एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। शहर के साथ ही मवाना व आसपास के इलाकों में भी ब्यूटी पार्लर हैं। भगवान का शृंगार करने वाले ये ब्यूटी पार्लर भी उन्हीं के नाम पर संचालित हैं। जैसे गोपाल जी शृंगार केंद्र, कान्हा ब्यूटी पार्लर प्रमुख नाम रखे गए हैं।
फुल बॉडी, हॉफ बॉडी शृंगार पैकेज
आम ब्यूटी पार्लर और सैलून की तरह कान्हा के शृंगार केंद्रों में पैकेज लांच हैं। पैकेज में फुल बॉडी शृंगार, हॉफ बॉडी शृंगार, ज्वेलरी पैकेज, केश सज्जा हैं। भगवान के शृंगार केंद्रों में भगवान की मूर्तियों को चंदन व सिंदूर के लेप से नहलाकर उनको चमकदार बनाया जाता है। पेंट व फेविकोल की सहायता से उनको चूड़ी, पायल, करधन, हार, माला, कुंडल, मांगटीका पहनाते हैं। चेहरे पर तिल, टीका, बिंदिया सजाते हैं। हाथ पैर के नाखूनों में नेलपालिश लगाकर, अंगुठी पहनाते हैं, पाजेब पहनाते हैं। अधरों पर लालिमा लगाते हैं। नेत्रों में अंजन सजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह चलता है शृंगार
प्रभु को स्नान से लेकर उन्हें संवारना, शृंगार करना सब करते हैं। छह महीने तक यह शृंगार खराब नहीं होता है। इस शृंगार से प्रभु की मूर्ति को नुकसान भी नहीं होता। - खुशबू, शृंगार सेवक
इस प्रकार हैं पैकेज
फुल बॉडी शृंगार 500 रुपये
हॉफ बॉडी शृंगार 350 रुपये
ज्वेलरी पैकेज- 450 रुपये
नेल पॉलिश 100 रुपये
बॉडी शाइनिंग पैकेज- 350 रुपये
केश सज्जा पैकेज - 150 रुपये
मेनिक्योर, पेडिक्योर- 200 रुपये
सामान्य आई मेकअप पैकेज- 300 रुपये
चंद्राकार आई मेकअप- 350 रुपये
संपूर्ण काला शृंगार 1000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें