अमर उजाला के ऑपरेशन पहचान के बाद रोहिंग्याओं की बस्तियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है। पहले दिन बस्ती में बनी रोहिंग्याओं की दुकानें और झुग्गियां हटाई गईं।
घुसपैठ कर कश्मीर तक जड़ें जमाने वाले रोहिंग्याओं के विरुद्ध कार्रवाई की शुरुआत मंगलवार को जम्मू से हो गई। अमर उजाला के ऑपरेशन पहचान के बाद रोहिंग्याओं की बस्तियों पर पहली बड़ी कार्रवाई है। नरवाल स्थित रोहिंग्या बस्ती को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन बस्ती में बनी रोहिंग्याओं की दुकानें और झुग्गियां हटाई गईं। ऑपरेशन पहचान के बाद रोहिंग्याओं की मौजूदगी से जुड़े जनसांख्यिकीय बदलाव की पड़ताल के लिए दो दिन जम्मू में रही नावलेकर समिति ने भी हालात को गंभीर बताया था।