फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक पड़ा महंगा, भाई के पेट में घुसी दरांती, मौत

Tue, 19 Jun 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भावनपुर के मुबारिकपुर गांव में सोमवार को दो भाइयों के बीच मजाक ने एक भाई की जान ले ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही तो पिता ने उसी दरांती से आत्महत्या करने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मुबारिकपुर निवासी रोहित गुर्जर (21) पुत्र सतवीर पेशे से किसान था। परिवार में पिता के अलावा बड़ा भाई हरीश और पांच बहनें सीमा, पिंकी, रीना, रेखा, अनीता हैं। पिता सतवीर ने बताया कि उसके बेटेे रोहित और हरीश सुबह करीब 9:30 बजे आपस में मजाक कर रहे थे। तभी अचानक कुर्सी पर बैठा रोहित अनियंत्रित होकर जमीन पर जा गिरा। जिससे वहां पर पड़ी दरांती उसके पेट में जा घुसी। गंभीर रूप से घायल रोहित को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

सख्ती के बाद भेजा शव
घटना की जानकारी पर एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे और पंचनामा भरने के बाद रोहित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा। इस पर पिता सतवीर ने साफ इंकार कर दिया। एसओ ने सख्ती की तो सतवीर ने पेट में दरांती मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। गांव के लोगों ने उसे समझाया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


मां की तीन माह पूर्व हुई थी मौत
ग्रामीणों के अनुसार रोहित की मां बालेश्वरी काफी समय से कैंसर से पीड़ित थी। करीब तीन माह पूर्व ही मां की मौत हुई थी। अब बेटे की जान चली गई।

गांव में तरह-तरह की चर्चाएं  
पुलिस के अनुसार गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं। यह भी कहा जा रहा था कि दोनों भाइयों में आपसी विवाद के चलते रोहित की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि रोहित के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को समय से नहीं दी। दोपहर को पुलिस सूचना मिलने पर पहुंची थी तो परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लगे थे। 

हादसे की दी तहरीर
इस संबंध में एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मृतक रोहित के पिता ने तहरीर दी। जिसके अनुसार दोनो भाई आपस में मजाक कर रहे थे। अचानक कुर्सी से गिरने के बाद पेट में घुसी दरांती से रोहित की मौत हो गई। एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें