फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मायरा टाइगर्स ने 21 रन से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना के मैदान में शुक्रवार को मायरा टाइगर्स और गोल्डन ग्लैडिएटर्स के बीच मैच हुआ। इसमें मायरा टाइगर्स की टीम ने 21 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर मायरा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 232 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सुखी ने मात्र 52 गेंदों पर 124 रन की तेज पारी खेली। यश रतन ने भी 32 गेंदों पर 57 रन का योगदान दिया। गोल्डन ग्लैडिएटर्स की ओर से दानिश, सागर और प्रवीण ने 1-1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाजों ने भी शानदार क्रिकेट खेला, लेकिन टीम के बल्लेबाज 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन ही बना सके। भाटी ने 29 गेंदों पर 65 रन और दानिश ने 23 गेंदों पर 38 रन बनाए। मायरा टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी में अत्यवीर, शहबाज और शिकारी ने 3-3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच सुखी को मिला। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें